• About
  • Shop
  • Forum
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
APNA KHABARI
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • Fashion
  • Footwear
  • Celebrity
  • Culture
  • lifestyle
  • Travel
  • Food
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • Fashion
  • Footwear
  • Celebrity
  • Culture
  • lifestyle
  • Travel
  • Food
No Result
View All Result
APNA KHABARI
No Result
View All Result
Home Lifestyle Health poliyics

दैनिक भास्कर की ‘प्रधान रेटिंग’ पहल शुरू:अलीगंज में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

by admin
May 12, 2026
0
325
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

एटा जनपद के अलीगंज ब्लॉक क्षेत्र में मंगलवार को दैनिक भास्कर समूह की ‘प्रधान रेटिंग’ पहल को लेकर उत्साह देखने को मिला। पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों के कार्यों का आकलन करने और ग्रामीणों को इस अभियान से जोड़ने के उद्देश्य से प्रचार वाहन को रवाना किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. अशोक रतन शाक्य ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे अलीगंज ब्लॉक प्रमुख आवास स्थित कैंप कार्यालय के बाहर किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. अशोक रतन शाक्य के साथ ब्लॉक प्रभारी अलीगंज, पंचायत रिपोर्टर और कई स्थानीय कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रचार वाहन को विशेष रूप से पंचायत क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणों को ‘प्रधान रेटिंग’ अभियान की जानकारी देने के लिए तैयार किया गया है। वाहन गांव-गांव पहुंचकर लोगों को बताएगा कि वे अपने ग्राम प्रधानों के कार्यों का मूल्यांकन किस तरह कर सकते हैं और विकास कार्यों पर अपनी राय कैसे दे सकते हैं।

 

इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी भूप सिंह फौजी ने दैनिक भास्कर समूह की इस पहल की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों का सही आकलन होना बेहद जरूरी है। ‘प्रधान रेटिंग’ जैसी पहल से ग्रामीणों को यह समझने में आसानी होगी कि उनके गांव में कौन-कौन से विकास कार्य हुए हैं और जनप्रतिनिधि कितनी जिम्मेदारी के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब जनता को अपनी राय रखने का अवसर मिलता है तो पारदर्शिता बढ़ती है और विकास कार्यों में भी तेजी आती है

अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने भी इस अभियान को पंचायत व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों के कार्यों का मूल्यांकन सीधे जनता के सामने आने से जवाबदेही तय होगी। इससे गांवों में विकास कार्यों की गुणवत्ता बेहतर होगी और जनप्रतिनिधि भी जनता की अपेक्षाओं के अनुसार काम करने के लिए प्रेरित होंगे। विधायक ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है कि जनता को अपनी बात रखने और अपने प्रतिनिधियों का मूल्यांकन करने का अधिकार मिले।

वाहन रवाना होने के बाद सबसे पहले अलीगंज क्षेत्र के ग्राम अगौनापुर पहुंचा। यहां ग्रामीणों को दैनिक भास्कर ऐप से जुड़े पंपलेट वितरित किए गए। लोगों को ऐप डाउनलोड करने और ‘प्रधान रेटिंग’ अभियान में भाग लेने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने भी इस पहल में रुचि दिखाई और इसे गांवों के विकास के लिए उपयोगी बताया।

दैनिक भास्कर समूह की यह पहल अब अलीगंज क्षेत्र के कई गांवों तक पहुंचेगी, जहां लोगों को पंचायत स्तर पर पारदर्शिता और विकास कार्यों की निगरानी के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Previous Post

विधायक मोहन वर्मा और अध्यक्ष रामानंद सिंह ने किया रवाना, लोगों से रेटिंग की अपील

admin

admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Blog (2)
  • Celebrity (12)
  • cricket (10)
  • Culture (8)
  • Fashion (12)
  • Food (11)
  • Footwear (10)
  • Health (11)
  • Lifestyle (21)
  • Music (11)
  • politics (2)
  • poliyics (2)
  • Travel (14)
  • uttar pradesh (1)

Recent.

दैनिक भास्कर की ‘प्रधान रेटिंग’ पहल शुरू:अलीगंज में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

दैनिक भास्कर की ‘प्रधान रेटिंग’ पहल शुरू:अलीगंज में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

May 12, 2026
विधायक मोहन वर्मा और अध्यक्ष रामानंद सिंह ने किया रवाना, लोगों से रेटिंग की अपील

विधायक मोहन वर्मा और अध्यक्ष रामानंद सिंह ने किया रवाना, लोगों से रेटिंग की अपील

May 9, 2026
भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर के सांबा में ‘PIA’ लिखा पाकिस्तानी गुब्बारा मिला

भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर के सांबा में ‘PIA’ लिखा पाकिस्तानी गुब्बारा मिला

April 25, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • Fashion
  • Footwear
  • Celebrity
  • Culture
  • lifestyle
  • Travel
  • Food

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In