आज की बड़ी खबर सोशल मीडिया से जुड़ी एक नए विवाद पर है, जिसमें चर्चित यूट्यूबर Dhruv Rathee एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
दरअसल, ध्रुव राठी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने हिंदू धर्म और देवी-देवताओं को लेकर कुछ ऐसे दावे किए हैं, जिन पर विवाद खड़ा हो गया है।
वीडियो में ध्रुव राठी ने कहा कि भगवान राम और भगवान कृष्ण मांस का सेवन करते थे और मदिरा पीते थे। उन्होंने अपने दावों के समर्थन में रामायण और महाभारत के कुछ अध्यायों का हवाला भी दिया।
इतना ही नहीं, उन्होंने स्वामी विवेकानंद की किताब The East and The West का जिक्र करते हुए भी कई उदाहरण पेश किए, जिससे विवाद और गहरा गया।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया है, वहीं कुछ लोग इसे इतिहास और ग्रंथों की व्याख्या का विषय मान रहे हैं।
ध्रुव राठी ने अपने वीडियो में यह भी सवाल उठाया कि वनवास के दौरान पांडव और भगवान राम ने आखिर क्या खाया होगा। उन्होंने दावा किया कि महाभारत के वन पर्व में शिकार और मांस सेवन के संदर्भ मिलते हैं।
हालांकि, इन दावों की सत्यता को लेकर विद्वानों और विशेषज्ञों के बीच मतभेद है। कई धार्मिक जानकार इन व्याख्याओं को संदर्भ से हटाकर पेश करने का आरोप लगा रहे हैं।
फिलहाल, यह मामला सोशल मीडिया पर बहस का बड़ा मुद्दा बन चुका है और लोगों के बीच तीखी चर्चा जारी है।
आपकी इस मामले पर क्या राय है? हमें कमेंट कर जरूर बताएं।



